बदायूँ/उत्तर प्रदेश : निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने जनपद बदायूँ की समस्त निकायों (नगर पालिका परिषद, बदायूँ, उझानी, ककराला, बिल्सी, बिसौली, सहसवान एवं दातागंज तथा नगर पंचायत, गुलडिया, सखानू, कुंवरगाँव, कछला, इस्लामनगर, रूदायन, अलापुर, उसावा, उसहैत, फैजगंज, मुड़िया, सैदपुर, वजीरगंज एवं दहगवाँ) के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के निवासियों को अवगत कराया है कि नगर की वार्डवार निर्वाचक नामावली शुक्रवार को प्रकाशित कर दी गई है। निर्वाचक नामावली निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय के अलावा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी, सम्बन्धित नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, जिला निर्वाचन (पंचायत एवं नगरीय निकाय) के कार्यालयों एवं सम्बन्धित मतदान केन्द्रों में आम लोगों के निःशुल्क निरीक्षण के लिये उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति जो निर्वाचक नामावली में अपना नाम जुड़वाना चाहे या किसी प्रविष्टि को संशोधित कराना चाहें या किसी व्यक्ति के नाम के सम्बन्ध में आपत्ति करना चाहें, वह इस सम्बन्ध में अपना दावा या आपत्ति निर्धारित प्रपत्रों में दिनांक 11 मार्च, 2023 से कार्यालय समय के दौरान दिनांक 17 मार्च, 2023 तक अपरान्ह 3.00 बजे के पहले नीचे वर्णित स्थानों पर तैनात कर्मचारी को, या सीधे मुझे प्रस्तुत कर सकता है। विहित समय के पश्चात् प्रस्तुत की गई आपत्ति या दावे पर विचार नहीं किया जाएगा।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।