बहुआयामी समाचार से नागेन्द्र प्रजापति प्रयागराज ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट

सराय ममरेज थाना क्षेत्र के गोठवा गांव के पास हडिया तहसील में कार्यरत रमाकांत सरोज व राघवेंद्र कुमार दोनों अमीन के पद पर कार्यरत हैं जो आज दोपहर लगभग 12:00 बजे वसूली के लिए बाइक से मर्रो जा रहे थे।

सिरसा की तरफ से पीछे से एक बाइक सीडी डीलक्स जिसपे तीन नकाबपोश सवार थे । जो गोठवा के पास बदमाशों ने अमीन की बाइक को रोकने का प्रयास किया और गोली मार दी जिससे गोली रमाकांत सरोज के दाहिने हाथ में लगी और वह घायल हो गया।

इतने में बदमाश भाग निकले सूचना पर पहुंची सराय ममरेज पुलिस व हंडिया की तहसीलदार आकांक्षा मिश्रा मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी। घायल अमीन की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए किया रिफर।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *