बदायूं/उत्तर प्रदेश : थाना इस्लामनगर के गांव कुन्दावली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 7 दिवसीय कुन्दावली में मेला सर्व मनोकामना पूर्ण श्री नट बाबा महाराज का मेला रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से समापन हो गया। जिसका उद्घाटन माननीय बिल्सी विधायक हरीश जी व बीरेंद्र लीडर जिला पंचायत अध्यक्ष कुलदीप एडवोकेट व भाजपा मीडिया प्रभारी ललतेश ठाकुर के द्वारा किया गया। जिसमें रुदायन चौकी इंचार्ज तिलकराम व कांस्टेबल अनुराग गिरी, कांस्टेबल मामचंद, कांस्टेबल निर्भय सिंह और कांस्टेबल हरिदत्त सैनी व अन्य पुलिसकर्मियों का महा योगदान रहा। जिसमें आखिरी दिन शंकरगढ़ संग्राम का नाटक दिखाया गया, जिसमें राजा शंकर सिंह दयानंद शर्मा और उदल के रोल में अंकुश तथा हास्य कलाकार जाने-माने जसवंत ने मामा माहिल का रोल बड़े ही अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया साथ ही और भी कलाकारों ने इस नाटक को दिखाने में अच्छा सहयोग रहा। शंकर गढ़ संग्राम नाटक को देखने के लिए भीड़ सुबह 7:00 बजे तक डटी रही, नाटक का शुभारंभ रात्रि 9:00 बजे गानों के साथ हुआ नौटंकी को नई तरह से प्रस्तुत किया ।

✍️ ब्यूरो रिर्पोट आलोक मालपाणी (बरेली मण्डल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *