बिसौली/बदायूं : एसडीबी पब्लिक स्कूल भटपुरा को इंडिया इंटरनेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड मिला है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था एजुकेशन पोस्ट की ओर से उक्त अवार्ड प्रदान किया गया। समारोह में पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद महेश शर्मा ने विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय व प्रबंधक राजेश वार्ष्णेय को अवार्ड प्रदान किया। इस दौरान इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट के चेयरमैन राकेश कुमार व एजुकेशन पोस्ट के एडिटर इन चीफ शिव एस शर्मा मौजूद रहे। अवार्ड मिलने के बाद स्कूल स्टाफ में हर्ष की लहर दौड़ गई है। प्रधानाचार्य मीनू एल बत्रा ने कहा कि यह उपलब्धि निदेशक, प्रबंधक, समस्त स्टाफ, बच्चों व अभिभावकों के संयुक्त प्रयास का नतीजा है। श्रीमती बत्रा ने भविष्य में इसी प्रकार की उपलब्धियां हासिल करने के लिए और भी अभिनव प्रयोग करने का आश्वासन दिया।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *