बिसौली/बदायूं : तहसील क्षेत्र में माॅडल शॉप बनाने को लेकर एसडीएम विजय कुमार मिश्रा ने अधीनस्थों के साथ बैठक की। बैठक में प्रत्येक ब्लाक में चयनित एक एक ग्राम पंचायतों में मॉडल शॉप के निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने पर चर्चा हुई। एसडीएम श्री मिश्रा ने कहा कि भूमि चिन्हित करने के लिए शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर ली जाए। उन्होंने कहा कि भूमि चिन्हांकन में मानकों का खास ख्याल रखा जाए। बैठक में तहसीलदार अशोक सैनी, पूर्ति निरीक्षक शुभ्रा मिश्रा, स्टेनो जहीर आलम, सोनू कुमार, सत्यपाल, सोनू मौर्य आदि उपस्थित रहे।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *