बिसौली/बदायूं : भाजपा उम्मीदवार हरिओम पाराशरी के पक्ष में महिला मोर्चा के अलावा कई टीम चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। मंगलवार को श्री पाराशरी ने नगर के विभिन्न गली मोहल्लों में जाकर मतदाताओं से वोट और समर्थन मांगा। श्री पाराशरी ने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद नगरपालिका में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करना उनकी प्राथमिकता में होगा।

पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित पाठक ने कहा कि तीसरे इंजन की सरकार ही नगर में विकास की गंगा बहा सकती है। नगर अध्यक्ष अक्कू रस्तोगी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी हरिओम पाराशरी की रिकार्ड जीत सुनिश्चित है। जनसम्पर्क अभियान के दौरान महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सविता शर्मा, राजेश वार्ष्णेय, रेनू अग्रवाल, कल्लू मिश्रा, नीटू पाल, राहुल सिंह, मनु शर्मा, मोनू शर्मा, कल्लू खान, बहादुर अली आदि भाजपाई उपस्थित रहे।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

✒️ Alok Malpani Editor in chief. (MD News Bareilly Zone)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *