बिसौली/बदायूं : वैश्य समाज के कद्दावर नेता और सहसवान से विधायक पद के पूर्व प्रत्याशी आशुतोष वार्ष्णेय उर्फ भोला भैया ने मोनू महाजन को अपना समर्थन देकर राजनैतिक खेमे में हलचल मचा दी है। मंगलवार को आशुतोष भोला रापद समर्थित उम्मीदवार मोनू महाजन के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मोनू महाजन को पूर्ण समर्थन देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। श्री महाजन ने उनका आभार जताते हुए कहा कि यह आशीर्वाद उनकी जीत सुनिश्चित कराएगा। इस खबर ने नगर के राजनैतिक खेमे में हलचल पैदा कर दी है। नगर में इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *