जनपद के विकास खंड दहगवां के गॉव दांदरा के ग्रामीणों का आरोप है कि गॉव में कार्यरत आंगनबाड़ी गुड्डो देवी द्वारा बाल पोषाहार में धांधली की जा रही है बाल पोषाहार में रिफाइंड दाल दलिया पूरा सामान नहीं दिया जाता है, तथा अनुसूचित कोरी जाति महिलाओं को को जातिसूचक शब्द का प्रयोग करती हैं, ग्रामीणों ने फोन कर सीडीपीओ को भी अवगत कराया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की उसके बाद गांव के लोगों ने विकास खंड अधिकारी दहगवां को शिकायती पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की विकास खंड अधिकारी मुनव्वर अली ने मीडिया को बताया संयुक्त टीम गठित कर जांच के आदेश दे दिये गये हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट : आलोक मालपाणी बदायूं

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *