बिसौली : नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी व युवा कवि प्रवीण अग्रवाल ‘नादान’ को 12 मार्च को बिल्सी में होने वाले काव्य कुम्भ में आमंत्रित किया गया है जो पूरे बिसौली के लिए गौरव की बात है। बदायूँ जिले के बिल्सी कस्बे में होने वाले इस काव्य कुम्भ में कई राज्यों के नामचीन कवि शिरकत कर रहे हैं। जिसमें बिसौली के प्रवीण अग्रवाल नादान को भी आमंत्रित किया गया है।बदायूँ की धरती पर चौबीस घण्टे अनवरत चलने वाले इस काव्य कुम्भ में देश भर से कई नामचीन साहित्यकार जुट रहे हैं। इस काव्य कुम्भ में आने वाले श्रोतागण बिसौली के नादान जी के काव्य पाठ का भी आनन्द लेंगे।

ज्ञात रहे प्रवीण अग्रवाल नादान काफी समय से काव्य पाठ कर रहे हैं। और इनको काव्य के क्षेत्र में कई पुरस्कार व सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

ब्यूरो रिपोर्ट : आलोक मालपाणी बदायूं

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *