झांसी:बुंदेलखंड विवि द्वारा बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा बृहस्पतिवार को 75 जिलों के 1108 केंद्रों पर कराई जाएगी। इसमें 4,72,882 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर 23500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंगलवार को बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में कंट्रोल रूम शुरू कर दिया गया। इसके जरिये सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी।

OMR की एक प्रति अभ्यर्थी ले जा सकेंगे साथ

 उत्तर प्रदेश बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को दी जाने वाली ओएमआर शीट तीन प्रतियों में होगी। इसमें मूल प्रति के अलावा दो कार्बन कॉपी होंगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद तृतीय कॉपी अभ्यर्थी को दे दी जाएगी। जबकि, प्रथम कॉपी मूल्यांकन के लिए बुंदेलखंड विवि आएगी। द्वितीय कॉपी संबंधित जिले के कोषागार में जमा होगी।

इस बार भी नेगेटिव मार्किंग

बीयू के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि बीएड की प्रवेश परीक्षा में इस बार भी निगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक सवाल दो अंकों का होगा। गलत जवाब देने पर दो अंक का 1/3 भाग काट लिया जाएगा। अगर किसी सवाल का उत्तर नहीं लिखा है तो कोई अंक नहीं मिलेगा। 

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *