राजकीय महाविद्यालय आवास विकास बदायूं में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की रानी लक्ष्मीबाई इकाई का पड़ौआ ग्राम में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वास्थ्य व पोषण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ बबिता यादव के नेतृत्व में छात्राओं ने पड़ौआ ग्राम में जनजागरूकता रैली निकाली। छात्राओं ने कुपोषण की शिकार किशोरियों एवं महिलाओं को स्वास्थ्य एवं कुपोषण से जुड़े मामलों में परामर्श प्रदान किया। डॉ बबिता यादव ने कहा कि नारी को पौष्टिक आहार की अधिक आवश्यकता होती है।कुपोषण के कारण गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।उत्तम स्वास्थ्य को लेकर स्वयंसेविकाओं ने नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया।

बौद्धिक सत्र में जन्तु विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ बरखा ने मुख्य वक्ता के रूप में अपना उद्बोधन दिया। डॉ बरखा ने कहा कि स्वयंसेविकाएं पौष्टिक भारतीय भोजन,योग व्यायाम एवं खेलकूद को अपनी दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करें।रसायन विज्ञान की प्रोफेसर डॉ सारिका शर्मा ने विविध प्रकार के खाद्य पदार्थों में पायी जाने वाले मिनरल्स व विटामिन के बारे विस्तार से बताया। डॉ संजय कुमार ने कुप्रथाओं को मिटाने के लिए अभियान चलाने का आह्वान किया। संचालन कुo दीप्ति सिंह ने किया।इस अवसर पर डॉ मितिलेश,राजेश कुमार सिंह,बलराम यादव,सोनी, वर्षा,एकता सक्सेना,सौम्या पाठक, मंजू वर्मा,सेजल मिश्रा, आँचल,तृप्ति सिंह,प्रीति, काजल,संजना चौहान, शिवांगी आदि उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट : आलोक मालपाणी बदायूं

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *