आज दिनांक 13 -07- 2023 को बहुआयामी शिक्षा तकनीकी अनुसंधान समिति के प्रदेश नियंत्रक श्री इंजीनियर इस्तियाक अली जी के द्वारा मोहल्ला नौरंगाबाद लखीमपुर में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 150 लोग लाभान्वित हुए। आई कैंप में डॉ. श्राफ चैरिटी आई हॉस्पिटल मोहम्मदी की डॉक्टर्स की टीम ने 150 लोगों की आंखों की जांच की जिसमें 52 लोगों के निशुल्क ऑपरेशन के लिए डॉ.श्राफ चैरिटी आई हॉस्पिटल ग्राम सहदेवा गोला शाहजहांपुर रोड मोहम्मदी ले जाया जाएगा। तथा आने जाने वह रहने खाने की सुविधा निशुल्क प्रदान की जाएगी ।इस अवसर पर संस्था के अनुज पांडे प्रदेश सचिव , कपिल शुक्ला जिला जिला उपाध्यक्ष जिला सचिव मोहम्मद जावेद , लकी , मो इमरान डॉ.श्राफ चैरिटी आई हॉस्पिटल टीम के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर समीर अली, डॉक्टर अमित राठौर ,मानवी, अर्चना बाजपेई ,पूर्ति तिवारी ,आकांक्षा भारती ,अंशु वर्मा ,प्राची भास्कर आदि लोग मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *