बिसौली/बदायूं : वृक्षारोपण सप्ताह के तहत उपनिबंधक कार्यालय की ओर से पौधारोपण किया गया। सब रजिस्ट्रार विपिन कुमार शर्मा के नेतृत्व में विभाग के कर्मचारी व अधिवक्ताओं ने आसफपुर मार्ग पर फलदार, छायादार व औषधीय पौधे रोपे। इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे पूर्वज होने के साथ साथ संतान भी होते हैं। दोनों ही रूपों में हमें उनकी उचित देखभाल करना नैतिक जिम्मेदारी बनती है। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप शर्मा एडवोकेट ने कहा कि वृक्ष समस्त मानव जाति को प्राणवायु प्रदान करते हैं। ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण व वृक्षों को बचाएं। इस मौके पर अधिवक्ता रामवीर सिंह एडवोकेट, विवेक, इकरार, सुनील चौहान, स्नेह गौरव, कमल सक्सेना, विपिन पाठक एड., व कर्मचारी सचिन कुमार, डालचंद्र, पोशाकी लाल, प्रेम, गुड्डू, तेजपाल, अमन सक्सेना, आदि मौजूद रहे।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।