एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

             आज दिनांक 26 -11- 2026 को "संविधान दिवस" के अवसर पर नवीन पुलिस कार्यालय,  रामपुर में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान दिवस की  शपथ दिलाई गई। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय रामपुर द्वारा पुलिस कार्यालय पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक मर्यादाओं, न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बन्धुता की भावना के अनुरूप कार्य करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल का मुख्य दायित्व विधि के शासन को सर्वोच्च रखते हुए बिना किसी भेदभाव के आमजन की सेवा, सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना है। उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने का संकल्प लिया।
1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *