बिसौली/बदायूं : एआरटीओ अवनेश कुमार ने मंगलवार को एम एफ हाईवे पर चैकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ को देख मार्ग पर चलने वाले डग्गामार वाहन चालकों में अफरा तफरी मच गई। श्री कुमार ने बताया कि चैकिंग के दौरान दिल्ली जाने वाली डबल डेकर तीन अवैध बसों पर कार्रवाई की गई है। एआरटीओ के निकलते ही अवैध बसों का आवागमन फिर से शुरू हो गया। एक बस की छत पर बाईक चढ़ाई गई जबकि कुछ ऊपर से ही हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। यहां बता दें कि कुछ सफेदपोशों की सरपरस्ती में लंबे समय से बदायूं-चंदौसी और संभल होते हुए उक्त अवैध बसें दिल्ली तक दौड़ रही हैं।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *