बिसौली/बदायूं : तहसील कालोनी के मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने को उपजिलाधिकारी कल्पना जायसवाल व तहसीलदार रवेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा । नजर की नई तहसील कालोनी में मकानों के ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार से कभी भी बड़ी घटना घटित हो सकती है। यह तार आबादी के बीच घरों के ऊपर से गुजर रहा है। नियम के विरुद्ध लगे इन तारों को हटाने में विभाग भी कोई रूचि नहीं दिखा रहा। तीस मई को रूपकिशोर उपाध्याय के घर से हवा से तार मकान को छू गए जिससे उनका बेटा शोभित शर्मा बुरी तरह से झुलस गया था। इससे पहले भी हाइटेंशन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो चुकी है । यहां के निवासियों ने कई बार इसकी शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस व विभागीय अधिकारियों से की, लेकिन कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हुई। एक घटना के बाद विभाग ने इसे हटाने का आश्वासन भी दिया था।

पिछले दिनों नगर निवासियों ने केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री वीएल बर्मा, क्षेत्रीय सांसद डॉ संघमित्रा मौर्या,भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, विधायक आशुतोष मौर्य को भी लाइन हटाने को ज्ञापन दिए पर आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। नगर में हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे से मोहल्लेवासी दहशत में हैं। ज्ञापन देने वालों में महिला मोर्चा की नगर अध्यक्षा सविता शर्मा, आशुतोष पाठक, नरेंद्र दिवाकर, मनोज टाटा, एड. शिवशंकर पाठक, एड. अनिल शर्मा, एड राजेश भारद्वाज, अमित शर्मा, कृष्णवीर यादव, राजकिशोर शुक्ला, हरस्वरुप शर्मा, ओमेंद्र यादव, अमित गुप्ता, मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।