बिसौली/बदायूं : जायंट्स ग्रुप आफ महिला समृद्धि के बैनर तले लगाए गए शिविर में 11 नगरवासियों ने नेत्रदान का संकल्प लिया। संगठन की ओर से सभी संकल्पकर्ताओं को सम्मानित किया गया । ‘मृतक देह कुछ नहीं खोती, नेत्रदान से मिले नई ज्योति’ स्लोगन के साथ महिला समृद्धि द्वारा आयोजित नेत्रदान शिविर में ममतेश गुप्ता, हर्ष वार्ष्णेय, कविता, रूपम, अनीता, ममता यादव, कंचन रस्तोगी, शिवम वार्ष्णेय आदि ने नेत्रदान का संकल्प लिया। फेडरेशन अधिकारी अनुपम वार्ष्णेय ने 11 संकल्पकर्ताओं के फार्म भरकर उन्हें सम्मानित किया। संगठन की अध्यक्ष रूपम गुप्ता ने कहा कि नेत्रदान किसी नेत्रहीन को रोशनी की नई किरण दे सकता है। पूर्व अध्यक्ष स्वाति गुप्ता ने कहा कि अधिक से अधिक नेत्रदान के लिए समाज में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है। इस अवसर पर डा. स्वाति रंजन, सरिता वार्ष्णेय, आंचल, प्रीति वार्ष्णेय, ममता यादव, पिंकी वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहीं ।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *