बाबा का दरबार

सहसवान/बदायूं : रविवार शाम नगर के मोहल्ला शहबाजपुर में श्री श्याम सेवादार परिवार के द्वारा श्याम बाबा के जागरण का आयोजन किया गया। खाटू श्याम के भव्य जागरण में बाबा के भजन सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए । भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। जागरण में बाहर से आए हुए भजन गायकों ने खाटू श्याम बाबा के एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की भव्य प्रस्तुति दी । मुख्य रूप से बाबा के लिए श्रद्धालुओं की भक्ति और इत्र वर्षा आकर्षण का केन्द्र रही। बाबा श्याम के दरबार को अनेक तरह के सुगन्धित फूलों एवम् रंग बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया ।

जागरण में उपस्थित भक्तों ने बाबा की पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया । जागरण में समस्त श्यामप्रेमी मौजूद रहे ।

✒️ Alok Malpani Editor in chief (MD News Bareilly Zone)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed