रिपोर्ट -आसिफ रईस नगीना देहात।

बिजनौर के नगीना देहात पुलिस ने शराब माफिया व गैंगस्टर एक्ट के आरोपी बलविंदर बिट्टू पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने 31 लाख रुपए की कीमत के मकान पर कुर्की का नॉटिस चस्पा कर मकान को कुर्क कर लिया है।दरअसल बिजनौर जिले में अपराध व अपराधियों के खिलाफ लगातार एसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नगीना देहात थाना क्षेत्र के रहने वाले शराब माफिया और गैंगस्टर एक्ट के आरोपी बलविंदर उर्फ बिट्टू पुत्र अजीत सिंह निवासी प्रेम नगर की अचल संपत्ति एक पक्का मकान जिसकी कीमत 31 लाख रुपए है, उसे कुर्क किया गया है। देर शाम पुलिस की टीम ने गांव पहुंचकर मुनादी कराकर आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर मकान को कुर्क कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी बलविंदर क्षेत्र का बड़ा शराब माफिया है और उसके ऊपर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। अवैध शराब का कारोबार कर अवैध तरीके से धन अर्जित कर बनाए मकान को ज़िला मजिस्ट्रेट के आदेश पर कुर्क कर लिया गया। मकान को कुर्क करने वाली टीम में तहसीलदार नगीना व थाना अध्यक्ष नगीना देहात आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *