रिपोर्ट:आसिफ रईस

बिजनौर।शेरकोट -जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल बिजनौर के निर्देशों के क्रम में जनपद में अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग और अवैध कॉलोनी के विरुद्ध अभियान के क्रम में आज तहसील धामपुर क्षेत्र अंतर्गत कसबा शेरकोट में बिना लेआउट पास अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग और कॉलोनी पर एसडीएम मोहित कुमार तहसीलदार पवन शर्मा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद शेरकोट के साथ राजस्व टीम ने विध्वंस की कार्रवाई की।
उप जिलाधिकारी द्वारा सभी नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को अवैध कॉलोनी और प्लाटिंग चिन्हित कर सूचना तत्काल उपलब्ध कराने की निर्देश दिए गए. यह भी चेतावनी दी गई कि जो कॉलोनाइजर बार-बार अवैध प्लाटिंग और कॉलोनी विकसित करेंगे पाए उनके विरुद्ध प्रथक से विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *