रिपोर्ट:मोहम्मद फैज़ान

बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले की नगीना देहात थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 10 प्लास्टिक के छोटे-बडे़ कट्टे में विभिन्न कम्पनियों के पटाखों को जब्त करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान मो. इस्तकार, मो. इम्तियाज, मुनव्वर और जुनैद के रूप में हुई है। दीपावली के आने से पहले ही पटाखों की तस्करी और उनको अवैध तरीके से बनाने का काम शुरु हो चुका है। बिजनौर पुलिस भी मामले को लेकर काफी सख्ती बरतती दिखाई दे रही है।
थाना नगीना देहात पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपियों से पता चला है कि वह अवैध रुप से पटाखे बनाकर अच्छा मुनाफा कमाते थे। अब दीपावली त्योहार आदि पर इस्तेमाल होने वाले पटाखे बना रहे थे। आरोपी के पास से पटाखा बनाने के सामान भी जब्त हुए हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *