रिर्पोट नसीम अहमद स्योहारा। क्षेत्र भर में बढ़ रहे गुलदार के आतंक के बीच बीती रात क्षेत्र के एक गांव में घेर में बंधी दो गायों को गुलदार ने निवाला बनाते हुए मार डाला। प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम खेड़ी जट में आदेश देवी पत्नी स्व.महेश शर्मा के घेर में उनकी दो गाय बंधी थी जिनको देर रात गुलदार ने घुसकर अपना निवाला बना डाला।प्रधान संदीप चोहान ने बताया कि आये दिन हो रही इस तरह की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग उठाई है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *