रिर्पोट साजिद अली तहसील प्रभारी धामपुर स्योहारा। पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी ने डायमंड एजुकेशन कोचिंग सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। नगर के मुरादाबाद मार्ग स्थित चामुंडा के पास डायमंड कोचिंग सेंटर का उद्घाटन करते हुए चेयरमैन फैसल वारसी ने कहा कि युवाओं में पढ़ाई के प्रती लगातार जागरूकता बढ़ती जा रही है और इस कोचिंग सेंटर से नगर व क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा और पढ़ने वाले बच्चों को बड़ा लाभ मिलेगा। कोचिंग सेंटर के संचालक कुलदीप कुमार ने बताया कि हमारे यहां यूपी पुलिस यूपी ट्रिपल एससी जूनियर अस्सिटेंट हाई कोर्ट स्टेनो एसएससी स्टेनोग्राफर दिल्ली पुलिस सिस सीआरपीएफ आइटीबीपी एसएसबी बीएसएफ आर्मी टीचर यूपीटीईटी सीटीईटी एंड सुपर टेट आदि सभी प्रतीक की परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। इस मौके पर कुलदीप कुमार, रिंकू, अनिल, इसरार सलमानी, सुंदर सिंह, इस्लामुद्दीन, आरिफ, बल्ले सिंह, दिनेश प्रधान, शुऐब आलम अन्सारी, जुनैद मलिक, नईम कुरैशी अजीम चौधरी, वारिस चौधरी आदि मौजूद रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *