रिपोर्ट :_मोहम्मद फैजान

धामपुर ( बिजनौर)। अगर कुछ करने का जज्बा हो तो इंसान अपनी मंजिल तक पहुंचने में कामयाब हो ही जाता है। अभिनय की दुनिया में धामपुर के काशिफ खान ने भी अपनी पहचान बनाई है। काशिफ ने अरुण गोविल अभिनीत फिल्म हुकुस बुकुस में क्रिकेटर के किरदार की भूमिका निभाई है।
मोहल्ला अफगागान निवासी आरिफ खान के पुत्र काशिफ खान ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा धामपुर से ही की। क्षेत्रीय स्तर पर ही माडलिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने सफर की शुरुआत की। 2019 में दिल्ली में थियेटर ज्वाइन किया। एनएसडी में राजेश तिवारी से अभिनय के गुर सीखे। साल 2020 में माया नगरी मुंबई पहुंच कर गुरु देव फौजदार से अभिनय की बारीकियां सीखी।
थियेटर के बाद काफी चुनौतियों का सामना करते हुए छोटी फिल्मों और विज्ञापनों में अभिनय किया। तीन नवंबर को महेश भट्ट कैंप की फिल्म हुकुस बुकुस पूरे देश में पीवीआर में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में वह अरुण गोविल और दर्शिल सफारी जैसे नामचीन कलाकारों के साथ अभिनय करते दिख रहे है। काशिफ की सफलता पर उनके परिजनों में खुशी की लहर है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *