MD news // update (Hardoi)—

हरदोई। यूपी बोर्ड की परीक्षा फार्म में गड़बड़ी मिलने पर 22 माध्यमिक विद्यालयों को नोटिस जारी की गई और प्रधानाचार्यों से विद्यार्थियों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यार्थियों का ऑनलाइन विवरण अपलोड किया गया है। बोर्ड की ओर से ऑनलाइन जांच में पाया गया कि कई विद्यार्थियों का प्रवेश विभागीय निर्देशों के विपरीत किया गया और उसका परीक्षा फार्म भी भरवा दिया गया है। बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों के फार्मों की सूची आने पर जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद की ओर से 22 प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया गया है। प्रधानाचार्यों से इन विद्यार्थियों का पूरा विवरण मांगा गया है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *