रिर्पोट नसीम अहमद

धामपुर। उपनिदेशक पंचायत मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद के निर्देशन में जनपद बिजनौर के ब्लाक धामपुर सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पी0आर0आई0, एस एच जी कन्वर्जेंस हेतु ग्राम प्रधान एवं वी0ओ0/ स्वयं सहायता समूह के सदस्यों का द्वितीय बैंच का दो दिवसीय का प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।


प्रशिक्षण का एडीओ पंचायत नसीम अहमद,सीनियर फैकल्टी अमरोहा सतेन्द्र शर्मा, प्रशिक्षक नीटू सिंह, दीपांकर चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
सीनियर फैकल्टी अमरोहा सत्येंद्र शर्मा ने पंचायती राज व्यवस्था, ग्राम पंचायत की भूमिका एवं पंचायत की समितियां, ग्राम सभा ग्राम सचिवालय एवं सर्विस डिलीवरी आदि विषयों में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
प्रशिक्षक नीटू सिंह ने सतत विकास के लक्ष्यों का स्थानीयकरण कैसे करेंगे और ग्राम पंचायत की वार्षिक योजना कैसे बनाएंगे। प्रशिक्षक दीपांकर चौधरी ने ग्राम पंचायत विकास योजना जीपीडीपी कैसे तैयार की जाएगी आदि विषय में विस्तार पूर्वक को जानकारी दी।
प्रशिक्षण में विकासखंड धामपुर के ग्राम प्रधान व स्वयं सहायता समूह के सदस्य द्वारा भाग लिया गया।
इस मौके पर एडीओ पंचायत नसीम अहमद,सीनियर फैकल्टी अमरोहा सत्येंद्र शर्मा,प्रशिक्षक नीटू सिंह, दीपांकर चौधरी आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *