बहुआयामी समाचार ब्यूरो प्रमुख इन्द्र जीत सिंह वर्मा बाराबंकी

फतेहपुर,बाराबंकी। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के सभी शिक्षको द्वारा प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में व पुरानी पेंशन,प्रोन्नत वेतनमान,पदोन्नति,अर्धअवकाश, शिक्षामित्र अनुदेशक का सम्मानजनक मानदेय सहित शिक्षकों के अन्य महत्वपूर्ण मांगो के समर्थन में एक दिवसीय धरना ब्लॉक संसाधन केंद्र फतेहपुर में आयोजित किया गया। जिसमें विकासखंड के सैकड़ो शिक्षक, शिक्षा मित्र व अनुदेशकों ने बढ़-चढ़कर उक्त मांगों के समर्थन में हिस्सा लिया धरने में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद अंजान,जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनीत कुमार वर्मा,अटेवा के ब्लॉक अध्यक्ष राममिलन वर्मा, शिक्षामित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आलोक कुमार अनुदेशक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह, महिला शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती लीलावती एवं शिव प्रताप यादव,नीरज कुमार श्रीवास्तव,डॉ.अशोक कुमार, सुनील कुमार,डॉ.अजय वर्मा , मो. इरफान,धीरेंद्र कुमार,शांतनु कुमार सिंह,कमलेश कुमार,गायत्री दीदी,सल्फूराम, मो.सलीम एवं अन्य सैकड़ों शिक्षकों ने धरने में प्रतिभाग लिया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *