**संवाददाता:- मोहम्मद फैज़ान,बिजनौर। ग्राम भागूवाला में एक लापता बालक का शव क्षेत्र के एक खाली प्लॉट में बनाए गए पानी के टैंक से मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लीया। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की।भागूवाला निवासी टैंट कारोबारी फुरकान का सात वर्षीय पुत्र फैज सोमवार को दोपहर से गायब था। फैज गूंगा था। काफी तलाशने के बाद परिजनों ने पुलिस को उसकी गुमशुदगी की तहरीर सौंपी। बताया जाता है कि पड़ोस के एक सीसीटीवी कैमरे में खेलते हुए भागूवाला के ही एक 10 वर्षीय बालक के साथ दिखाई दिया।पूछताछ में बालक ने पड़ोस में ही निर्माणधीन मकान की बॉउंड्री वॉल के भीतर बने शौचालय के लिए बने टैंक पर खेलते समय उसमें गिरने की जानकारी दी। बॉउंड्री वॉल के भीतर टैंक से दोपहर बालक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मंडावली थाना प्रभारी सुदेशपाल ने बालक के शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता फुरकान ने हत्या की आशंका जताई है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed