रिपोर्ट:मोहम्मद फैज़ान

स्योहारा (बिजनौर) हैदर जैदी स्योहारा नगर की एक ऐसी महान शख्सियत है जो बचपन से ही गरीब बेसहाराओं को आज तक सहारा देकर उनकी दुआऐं लेने का काम कर रहे है इसी परिणाम स्वरूप आज उन्हें देश की राजधानी नई दिल्ली में पुनः सम्मानित होने का गौरव हासिल हुआ है कार्यक्रम का आयोजन कनाॅट प्लेस स्थित फाइव स्टार होटल ली मेरिडियन में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथी के रूप में बीजेपी नेता विजय जाॅली, आप नेता सोमनाथ भारती व अभिषेक बच्चन ने श्री जैदी को बेस्ट न्यूज एंकरिंग के लिए मीडिया एक्सीलेंस नेशनल अवार्ड से सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की श्री जैदी ने भी समारोह में उपस्थित समस्त सम्मानित अतिथीगणों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।


इस शुभ अवसर पर सामाजिक संस्था सवेरा एजुकेशनल एंड वैलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर मौलाना ऐजाजुल हसन, कोषाध्यक्ष आरती जुनेजा व अनिल जुनेजा, दिल्ली एम्स में कार्यरत शमीम अहमद, कुरैशी फाउन्डेशन स्योहारा के अध्यक्ष मौहम्मद जुबैर हसीन व उनके प्रिय मित्र नजमुद्दीन अंसारी राशन डीलर आदि ने हैदर जैदी को मुबारकबाद देते हुए उन्हें तमाम दुआओं से नवाजकर उनका हौंसला अफजाई किया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *