रिपोर्ट: रजनीश कुमार

औरैया।अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वेंदी में दो पक्षों में हुए विवाद में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर सैफई रेफर कर दिया।

जिसमे दो युवक और दो महिलाएं घायल हैं, दोनों युवकों के सिर में टांके हैं जबकि एक महिला के हाथ के अंगूठे में टांके आए हैं गौरव कुमार पुत्र रामचन्द्र धोबी निवासी शाहपुर बेदी थाना अजीतमल ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कहा कि मेरे परिवार जनों पर जानलेवा हमला किया।

विपक्षी भूरे उर्फ ओम प्रकाश पुत्र राम शंकर राठौर ,रेखा पत्नी भूरे उर्फ राम शंकर, अंशु और अनुराग पुत्र भूरे उर्फ ओम प्रकाश राठौर ने बादी के घर पर मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी।

कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर निम्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *