लखनऊ।बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में अब ठंडी की छुट्टी नहीं होगी। शासन ने स्कूलों का समय बढ़ाते हुए 23 जनवरी से खोलने का निर्देश दिया है। स्कूलों में लंबी छुट्टी होने से पठन-पाठन ठप है।बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था। इसके बाद बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा शीतलहर के कारण जिला प्रशासन ने 20 जनवरी तक बच्चों के लिएअवकाश घोषित कर दिया था। शिक्षकों को प्रशासनिक कार्यों के नाम पर स्कूल जाना पड़ रहा था।

विभागीय अधिकारियों ने अब स्कूलों में छुट्टी नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। बच्चों की सहूलियत के लिए स्कूलों का समय बढ़ा दिया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने पत्र जारी करके कहा है कि परिषदीय विद्यालयों में अगले आदेश तक विद्यालय सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक चलेंगे। सुबह 10 से 10.15 बजे तक प्रार्थना सभा और योगाभ्यास होगा और दोपहर 12.15 से 12.35 बजे तक मध्यावकाश होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *