राम राम कुश्ती दंगल में दूसरे दिन पहलवानों ने अपनी ताकत और हुनर से सफलता प्राप्त किए

ब्रेकिंग न्यूज

जनपद –सिद्धार्थनगर (यू.पी)
रिपोर्ट – सूरज गुप्ता
मो०.6307598658

महिला पहलवानों ने भी जमकर दिखाया दांव पेच का कौशल, अपनी ताकत व सूझबूझ का मनवाया लोहा।

आखिरी कुश्ती में बाबा रविशंकर दास से बिना लड़े ही मोनीस अली उर्फ फकीर बाबा पहलवान कलेर शरीफ हार मान ली।

सिद्धार्थनगर – शुक्रवार को डुमरियागंज राप्ती नदी तट स्थित परशुराम वाटिका में मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर लगने वाले मेले में धर्म रक्षा मंच के तत्वाधान में आयोजित राम राम कुश्ती दंगल के दूसरे दिन देश विदेश से आए हुए पहलवानों ने अपनी ताकत और दावपेंच का लोहा मनवाया। रोचक मुकाबले ने दर्शकों को शुरू से आखिरी तक उत्साहित किया। दंगल देखने हजारों हजार की संख्या लोगों की भीड़ जुटी रही। पहलवानों के कौशल को देखकर दर्शकों ने जमकर तालियों के साथ जयकारे लगाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप के मल्ल सम्राट व थाईलैंड चैंपियन राकेश सिंह पहलवान गोरखपुर का आगमन हुआ। उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति को व्यायाम अवश्य करना चाहिए, व्यायाम मानव देह को स्वस्थ रखने का एक अत्यन्त आवश्यक उपाय है। दौड़, दंड-बैठक, सैर, कुश्ती, जिम्नैस्टिक, हॉकी, क्रिकेट, टेनिस आदि खेल व्यायाम के ही कई रूप हैं। व्यायाम से हमारे शरीर का हर अंग स्वस्थ रहता है। दूसरे दिन की पहली कुश्ती का आरंभ राम कुमार कुंवर, राजेंद्र पाण्डेय ने काली घटा पहलवान बक्सर बिहार और भूरा पहलवान हरियाणा का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभांरभ किया। इस दौरान पहलवानों द्वारा उनको पगड़ी व माला पहनाकर सम्मानित किया। पहली कुश्ती में काली घटा पहलवान बेहतरीन दांव मारकर दूसरे पहलवान को चारों खाने चित कर दिया।

कुश्ती दंगल में पहलवानों ने जीत के लिए धोबी पछाड़, कला जंघ, बनारसी कला जंघ, चिरागदान, मोरपंख, सालतू, डबल टांग, एक लंगा, निकाल, उखाड़, लंगड़ी ढेकली, कैची जैसे कई दांव लगाते रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्ग में 101 पहलवानों ने हिस्सा लिया। वही कुश्ती में 6 महिला पहलवानों ने भी हिस्सा लिया। इनमें रोशनी और नम्रता ने अखाड़े पर शानदार पहलवानी का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि कुश्ती हमारी परंपरा में आदिकाल से शामिल है। इस खेल के माध्यम से परंपरा को जागृत रखने के लिये पहलवानों को प्रोत्साहन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। पहले के समय में कुश्ती लोग सेहत के लिये लड़ते थे अब यह खेल उद्योग का रूप ले लिया है। देश विदेश में बड़े बड़े कुश्ती दंगल का आयोजन होता हैं, जिसमें अपने देश के पहलवान परचम लहराते हैं। कुश्ती एक प्रकार का द्वंद युद्ध है जो बिना किसी सहायता से केवल शारीरिक बल के सहारे लड़ा जाता है। कुश्ती पूरी दुनिया में खेले जाने वाले प्रमुख खेलों में से एक है। शत्रुता निवारण के इस द्वंद युद्ध ने विशुद्ध व्यायाम और खेल की कला से परिचित व्यक्ति कम शक्ति वाला होकर भी अधिक शक्तिशाली व्यक्ति पर विजय प्राप्त कर सकता है। कुश्ती से न केवल शरीर बनता है बल्कि मानसिक विकास के साथ आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत का कोई महत्व नहीं होता है बल्कि खेलों में सौहार्द का समावेश होना चाहिए। उन्होंने कुश्ती के चार दांव बताते हुए कहा कि यह खेल हमारी पुरातन परम्परा और संस्कृति से जुड़ा हुआ खेल है। दूसरे दिन के दंगल में प्रेम पहलवान गाजीपुर व रवि गोसाईगंज के मध्य रवि, रवि शास्त्री हरिद्वार व बदल राजस्थान के बीच रवि शास्त्री, शाहरुख सहारनपुर व नौसद गाजीपुर के मध्य शाहरुख, राकी राजस्थान व गौरव सहारनपुर के मध्य गौरव, रोशनी प्रयागराज व सरिता बिहार के रोशनी, शेरा बरेली व बाबा रविशंकर अयोध्या के मध्य रविशंकर, ज्वाला सिंह राजस्थान व बाबर कलेर शरीफ के मध्य बाबर, फायर बिग्रेड डुमरियागंज में कार्यरत सिपाही सुरेंद्र पहलवान व बदल पहलवान राजस्थान के मध्य सुरेंद्र, सोमवीर प्रयागराज व अनूपदास चूड़ा दही बाबा अयोध्या के मध्य अनूपदास चूड़ा दही बाबा विजई, मुन्ना टाइगर बनारस व बाबा रामकिशन दास हनुमानगढ़ी अयोध्या, काली घटा पहलवान आगरा व फकीर बाबा कलेर शरीफ में फकीर बाबा, वीर थापा नेपाल व भूरा हरियाणा के मध्य वीर थापा विजई, मुन्ना टाइगर बनारस व बाबा रविशंकर दास के मध्य बाबा रविशंकर दास, बलि बहादुर थापा नेपाल व महेन्द्र प्रयागराज के मध्य बलि बहादुर थापा आदि काफी रोमांचक मुकाबले के साथ विजई हुए। पहले दिन के दंगल में तीन बार विजई मोनीस अली उर्फ फकीर बाबा पहलवान कलेर शरीफ ने आखिरी कुश्ती में बाबा रविशंकर दास से बिना लड़े ही हार मान ली, जिसपर दर्शकों खूब वाहवाही कर जयकारे लगाए। दंगल में रेफरी की भूमिका मंगला पहलवान व संचालन की भूमिका हनुमान जायसवाल, केहर सिंह व भारत सिंह ने संयुक्त रूप से निभाई। कार्यक्रम में जिला प्रभारी भाजपा हरिचरण कुशवाहा, पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी, लवकुश ओझा, लालजी शुक्ला, गौरी शंकर अग्रहरि, डॉ दशरथ चौधरी, फतेह बहादुर सिंह, अजय उपाध्याय, अनिल जायसवाल, शम्भू अग्रहरि विष्णु गिरि, श्याम पाठक, सुषमा श्रीवास्तव, नीरा दुबे, राजीव कुमार, शत्रुहन सोनी, राजेश सभासद, प्रेम चंद्र यादव आदि ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती आरंभ करवाया और विजई पहलवानों को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने आए हुए अतिथियों को मोमेंटो व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और आयोजक मण्डल सहित आए हुए दर्शकों का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक तिलक साहू, चन्द्र प्रकाश चौधरी, धर्मराज वर्मा, शैलेश सिंह, शत्रुहन सोनी, हरीश पाण्डेय, एडवोकेट राजीव अग्रहरि आदि सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

डुमरियागंज के पहलवानों ने भी अखाड़े में दिखाया दम

सिद्धार्थनगर – शुक्रवार को डुमरियागंज राप्ती नदी तट स्थित परशुराम वाटिका में मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर लगने वाले मेले में धर्म रक्षा मंच के तत्वाधान में आयोजित राम राम कुश्ती दंगल के दूसरे दिन डुमरियागंज के पहलवानों ने भी जोर लगाया। डुमरियागंज अंगद पहलवान व सहारनपुर चांद के मध्य बराबरी में समाप्त हुआ, वही सोनू चंडीगढ़ व आकाश तिरंगा होटल डुमरियागंज के मध्य आकाश विजई हुए। इस दौरान दर्शकों में काफी उत्साह दिखा दर्शकों ने आकाश को कंधे पर बिठाकर बधाई व पुरस्कार दिया।

पहलवानों के करतब दिखा खूब वाहवाही लूटी

सिद्धार्थनगर – शुक्रवार को डुमरियागंज राप्ती नदी तट स्थित परशुराम वाटिका में मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर लगने वाले मेले में धर्म रक्षा मंच के तत्वाधान में आयोजित राम राम कुश्ती दंगल के दूसरे दिन प्रदीप शास्त्री पहलवान व वीर बहादुर थापा पहलवान ने करतब दिखाकर खूब वाहवाही लूटी। प्रदीप शास्त्री पहलवान ने बेल के फल को हवा में उछलकर अपने सर से फोड़ा, वही वीर बहादुर थापा पहलवान ने नुकीले सरिया को जमीन पर गाड़कर सरिये के नोक पर अपने सर के बल खड़ा हो गया। जिस पर दर्शकों ने खूब सराहना किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को किया प्रोत्साहित; बांटे टूलकिट और चेक MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: विकास भवन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय एम0एस0एम0ई0 दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को टूलकिट और ऋण स्वीकृति के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश एमएसएमई क्षेत्र में लगातार नए आयाम छू रहा है। उन्होंने देश को विकसित बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने की बात कही और कहा, > “भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन तभी पूरा होगा जब हर व्यक्ति अपनी क्षमता व ऊर्जा के अनुसार उद्यम लगाकर आगे बढ़ेगा।”उन्होंने फतेहपुर के आकांक्षी जनपद होने का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारा जिला और देश की 25 फीसदी आबादी वाला उत्तर प्रदेश प्रगति करेगा, तभी राष्ट्र का सपना सच होगा। इस दौरान अनुभवी उद्यमियों—गोविन्द बाबू टाटा और प्रदीप गर्ग ने भी अपने विचार व अनुभव साझा कर नए युवाओं को प्रेरित किया।प्रमुख सरकारी योजनाएं और कदम:उपायुक्त उद्योग ने कार्यक्रम में स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मुख्य हैं:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं युवा स्वरोजगार योजनाएक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्त पोषण व टूलकिट योजनाविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं विभिन्न वर्ग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमसमारोह में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पवन कुमार मीना, उपायुक्त उद्योग और भारी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।