बदायूं/उत्तर प्रदेश : राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में चल रहे युवा महोत्सव के अन्तर्गत आज से प्रारंभ हुई दो दिवसीय इंडोर क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने किया। छात्र वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र रानील कुमार ने बीएससी पंचम सेमेस्टर के छात्र और पूर्व चैम्पियन अनुपम निधि विसारिया को कड़े मुकाबले में पराजित करते हुए इस वर्ष का चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। शह और मात के खेल में अनुपम निधि ने भी कड़ी टक्कर देते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। छात्राओंं की शतरंज प्रतियोगिता में एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा छाया चैंपियन बनी। दूसरे स्थान पर शगुन शर्मा तथा तीसरे स्थान पर अंशिका सिंह रही। निर्णायक की भूमिका डॉ सचिन राघव, डॉ नीरज कुमार एवं डॉ सारिका शर्मा ने निभाई।

बैडमिंटन प्रतियोगिता में कड़ा संघर्ष देखने को मिला। बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र हर्षित कुमार ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बीएससी पंचम सेमेस्टर के छात्र और पिछले वर्ष के चैम्पियन शशांक पाराशरी को पराजित करते हुए इस वर्ष का बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। पूर्व विजेता शशांक को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। तीसरा स्थान बीएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्र दुष्यन्त यादव को हासिल हुआ।

छात्राओं युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई जिसमें दिशा पाराशरी एवं साक्षी पाराशरी की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जहां युगल खिलाड़ी उपासना और प्राची सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया वहीं वर्षा देवी और अंशिका पाल की जोड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में डॉ अनिल कुमार और डॉ संजय कुमार रहे। प्रतियोगिताओं का संचालन क्रीड़ा सचिव डॉ हुकुम सिंह के निर्देशन में हुआ।

✒️ Alok Malpani Editor in chief. (MD News Bareilly Zone)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।