शाहजहांपुर – कृषि भूमि के अवैध प्लाटिंग पर इधर प्रशासन सुस्त तो उधर जमीन दलाल चुस्त दिखाई दे रहे हैं. रोजाना लाखों रुपए की जमीन की खरीदी बिक्री नियम विरुद्ध की जा रही है. और प्लाटिंग करने वालों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।

निगोही क्षेत्र में इन दिनों अवैध प्लाटिंग का खेल जोरों पर चल रहा है. जहां शासन के सभी नियमों को ताक पर रखते हुए प्रशासन के नाक के नीचे धड़ल्ले से अवैध प्लाटिंग का काम किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक जमीन दलालों द्वारा निगोही में कृषि भूमि के अलावा कई जगहों पर अवैध प्लॉटिंग के बाद जमीन की बिक्री कर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है।

नहीं हो रहा जमीनों का डायवर्सन

कॉलोनाइजर एक्ट का उल्लंघन भी किया जा रहा है. ऐसे में भोले भाले ग्रामीण इलाके के लोग जो पक्के मकान का सपना देखते हुए लाखों रुपये खर्च कर जमीन दलालों के झांसे में आकर कृषि भूमि को खरीद रहे हैं. लेकिन बाद में उनके जमीन का डायवर्सन तक नहीं हो रहा है. ऐसे में दलाल काफी ज्यादा सक्रिय हो रहे हैं और लोगों को चूना लगा रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *