रिपोर्ट:रोहित सेठ

भाजपा महानगर स्वच्छता प्रमुख व भाजपा के पार्षद दल के उप नेता व पार्षद नरसिंह दास बाबा ने स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छ काशी सुंदर काशी स्वस्थ काशी द्वारा चलाए गए अभियान को जन आंदोलन का रूप ले चुका है। कहां की नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के पश्चात अपने संसदीय क्षेत्र से स्वच्छता कर पूरे देश भर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात प्रथम बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आगमन हो रहा है इससे पूर्व वाराणसी की संसदीय क्षेत्र में चार दिवसीय 19 फरवरी से 22 फरवरी तक 100 वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में आज अभियान के तीसरे दिन दशाश्वमेध स्थित सिद्ध पीठ माता शीतला मंदिर के प्रांगण में उसकी छत पर वह आसपास का क्षेत्र में भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के समूह व नगर निगम के सफाई कर्मियों के सहयोग से साफ सफाई की गई वह गंगाजल से धोया गया।
नरसिंह दास बाबा ने सभी नागरिकों से अपील की गई कि स्वच्छ काशी सुंदर काशी स्वस्थ काशी के सपनों को साकार करने में अपना सहयोग प्रदान करें और निर्धारित समय पर वह स्थानीय निर्धारित स्थल और डोर टू डोर पूरा कलेक्शन करने वाले सफाई कर्मी को कूड़ा दे। संयोजन में पार्षदनरसिंह दास बाबा मंत्री सुनील शर्मा मुंशी वार्ड अध्यक्ष रमेश तिवारी दशाश्वमेध व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान सुनील शर्मा प्रमोद गुप्ता बंटी पाठक सदीप गिरी विजय कृष्ण मिश्रा शिवदत्त बाबा केडी दुबे टिंकू चौबे बृजेश सिंह वीरेंद्र श्रीवास्तव सुनील सिंह तारकेश्वर नाथ जायसवाल आदि लोग उपस्थित थे

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed