रिपोर्ट:रोहित सेठ

वाराणसी :- ग्राम सभा जयरामपुर में भूमाफियाओं और दबंगों द्वारा किया जा रहा है तालाब पर कब्जा ,विजय कुमार पुत्र स्वर्गीय मारकंडे मठिया कटेश्वर निवासी ग्राम जयरामपुर थाना चौबेपुर के द्वारा अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिशनरेट से लगाई न्याय की गुहार सौपां ज्ञापन | ज्ञापन सौपने के बाद पीड़ीत बिजय कुमार ने मीडिया को बताया की अपर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन दिया गया है और इसके पहले भी हम लोग एसडीएम से न्याय की गुहार लगा चुका है पर अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है हम और हमारे परिवार मे सभी लोग काफी परेशान है हम लोगों को न्याय नही मिल पा रहा है और न्याय के लिए दर- दर भटक रहे है |

पीड़ीत विजय यादव ने बताया कि हमारे गाँव मे अशोक कुमार राधेश्याम एवं मुकेश कुमार जबरदस्ती तालाब को पाटने का कार्य कर रहे हैं जेसीबी द्वारा तालाब काटने का कार्य किया जा रहा था जिसपर ग्राम प्रधान ने हस्तक्षेप कर कार्य को रुकवाया |

थाना चौबेपुर में शिकायत करने के पश्चात यह कहा गया कि विपक्ष के पास उच्च न्यायालय का आदेश है वही जब थानाध्यक्ष से आदेश की कापी मांगा गया तो कोई भी प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई जिसके बाद हमलोग परेशान और लाचार होकर अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिशनरेट को हमलोगों के साथ हो रही समस्याओं की सूचना दी |

वह माफिया दबंग किस्म के व्यक्ति है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्र में इस तरीके से अपने बाहुबल को दिखाते हुए तालाब पर कब्जा कर रहा है जिन्हें रोकने वाला कोई नहीं | सरकारी संपत्तियों पर भूमाफिया कब्जा कर रहे हैं प्रशासन भी कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है अब बताएं इंसाफ कहां मिलेगा और जाए तो जाए कहां ||

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed