रिपोर्ट:मोहित कुमार
जिला संवाददाता

लखीमपुर खीरी। उत्तर खीरी वन प्रभाग की मझगई रेंज के मलिनिया गांव में हुए अवैध कटान के मामले में शिकायत के बाद आखिरकार वन विभाग हरकत में आ गया। लेकिन वन विभाग ने इस कार्रवाई के नाम पर भी खेला कर दिखाया है। आरोप है कि मलिनिया गांव में हुए अवैध कटान में कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से काटे गए 13 पेड़ों की जगह महज 4 पेड़ों पर ही कार्रवाई की है। वन विभाग की इस कार्रवाई से साफ पता चलता है कि मझगई रेंज में कार्यरत वन विभाग के अफसर व कर्मचारी कितने भ्रष्ट हैं।

जानकारी के अनुसार उत्तर खीरी वन प्रभाग की मझगई रेंज के मलिनिया गांव में एक किसान की देशी आम, जामुन व गूलर के हरे भरे व फलदाई पेड़ों की एक बाग है। इस बाग़ में करीब 45 से अधिक हरे भरे व फलदाई पेड़ लगे हैं। फूलबेहड़ कोतवाली के मेहंदी गांव निवासी शातिर लकडकट्टे बशीरुद्दीन ने इस बाग को खरीद लिया तथा क्षेत्रीय वन दरोगा मनोज यादव को मोटी रकम देकर सांठगांठ कर ली। इसी सांठगांठ के चलते शातिर लकडकट्टे बशीरुद्दीन ने देशी आम के 14 पेड़ो को काट दिया था।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed