एमडी न्यूज़ हरदोई।

कोतवाली कछौना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा दलेल नगर में स्थिति जय सुभाष महाबली इंटर कालेज में संदिग्ध अवस्था में चली गोली। गोली चलने से प्रधानाचार्य हुए घायल। घटना की सूचना पर पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया। जहाँ पर इलाज चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड परीक्षा की द्वितीय पाली की परीक्षा का प्रश्न पत्र हिंदी शुरू हो गया था, कोतवाली कछौना के दलेल नगर में स्थिति जय सुभाष महाबली इण्टर कॉलेज के प्रधानाध्यापक कक्ष से गोली चलने की आवाज आई, विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष सिंह ने अवैध असलहा से स्वयं को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया। घायल को आनन फानन में कछौना ले जाया गया, जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टर की टीम ने लखनऊ के ट्रामा सेंटर को रिफर कर दिया। परीक्षा केंद्र पर अफरा तफरी मच गई। शिक्षक व परीक्षार्थी इस घटना से सहम गए। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं की जांच चल रही, सीसीटीवी फुटेज व लोगों के बयान के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। इस घटना को लेकर तरह तरह की अटकलों का दौर जारी है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed