रिपोर्ट:रोहित सेठ

वाराणसी।अखिल भारत हिन्दू महासभा का युवा प्रकोष्ठ हिन्दू युवक सभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हिन्दू शेर अमन मिश्र ने एक नई पहल का आरंभ करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हिंदुओं को अयोध्या में भगवान राम लला के निशुल्क दर्शन करवाने की एक नई पहल आरंभ करने की घोषणा की है ।  हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने  जारी बयान में यह जानकारी दी। हिन्दू महासभा  की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉ गीता रानी ने कहा कि हिन्दू युवक सभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हिन्दू शेर अमन  मिश्र ने एक सार्थक पहल आरंभ कर अन्य हिन्दू संगठनों के समक्ष एक दृष्टांत प्रस्तुत किया है । राम लला के निशुल्क दर्शनों के लिए आर्थिक रूप से कमजोर हिंदुओं के अलावा बुजुर्गों और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी । यह सम्पूर्ण अभियान हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और हिन्दू युवक सभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अमन मिश्र के मार्गदर्शन में चलाया जायेगा । उन्होंने कहा कि इसके लिए शीघ्र ही पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ की जाएगी । पंजीकृत श्रद्धालुओं को हिन्दू महासभा अपने व्यय पर रेल द्वारा अयोध्या लेकर जायेगी और भगवान राम लला , हनुमान गढ़ी , जानकी महल , दशरथ महल और गुप्तार घाट सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाएगी ।
0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *