ब्यूरो चीफ मोहम्मद अकील लखीमपुर

थाना गौरीफंटा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं० 36/23 धारा 302/201/364/34 भादवि में वांछित चल रहे फरार अभियुक्त मुकेश कुमार पुत्र शिव कुमार नि० शम्भूपुरवा सरखनापूरब थाना पलिया जिला खीरी उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त दिनांक 09.12.2023 को उक्त घटना कारित करने के बाद से ही फरार था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगद पुरस्कार की घोषणा की गयी थी तथा मा० न्यायालय द्वारा दिनांक 15.02.2024 को NBW भी जारी किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही करके अभियुक्त उपरोक्त को मा० न्यायालय भेजा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
मुकेश कुमार पुत्र शिवकुमार नि० शम्भूपुरवा सरखनापूरब थाना पलिया जनपद खीरी

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-

  1. प्र०नि० अवधेश कुमार यादव थाना गौरीफन्टा
  2. उ0नि0 अभिषेक कुमार चौकी प्रभारी गौरीफंटा थाना गौरीफंटा
  3. का0 राजीव सिंह थाना गौरीफंटा

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed