रिपोर्ट:आसिफ रईस
स्योहारा।नगर के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ पत्रकार आरिफ हसन जैदी के होनहार पुत्र हैदर हसन जैदी ने अपनी काबिलियत के चलते तीसरी बार देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय अवार्ड पाकर न सिर्फ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया बल्कि सम्पूर्ण नगर का नाम रोशन करने के साथ साथ अपने गुरूजनों व अन्यजनों का नाम भी रोशन किया है कार्यक्रम का आयोजन शनिवार देर शाम दिल्ली के इंडस्ट्रीयल एरिया उद्योग नगर के इफोरिया बैंकट्स में आयोजित किया गया जिसमें ग्लेम इंडिया इवेंट की ओर से आयोजित इस भव्य सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि फिल्मी दुनिया की मशहूर अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने दूरदर्शन के एंकर हैदर जैदी को बेस्ट न्यूज एंकर का अवार्ड देकर सम्मानित किया इससे उत्साहित श्री जैदी के शुभ चिंतकों में खुशी की लहर दौङ पङी और वह उन्हें सप्रेम हार्दिक बधाईयाँ भेंट कर रहे है दूसरी ओर उनके पिता आरिफ जैदी के परिचितों द्वारा भी उनको ढेर सारी शुभकामनाएँ मिल रही है इस मौके पर सामाजिक संस्था सवेरा एजुकेशनल एंड वैलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर मौलाना ऐजाजुल हसन, कोषाध्यक्ष आरती जुनेजा व अनिल जुनेजा, दिल्ली एम्स में कार्यरत शमीम अहमद, कुरैशी फाउन्डेशन के अध्यक्ष मौहम्मद जुबैर हसीन व उनके प्रिय मित्र नजमुद्दीन अंसारी राशन डीलर आदि ने भी हैदर जैदी को मुबारकबाद पेश कर तमाम दुआओं से नवाजते हुए उनका मनोबल बढ़ाया श्री जैदी ने भी सभी का ससम्मान दिल की गहराईयों से आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed