रिपोर्ट:रोहित सेठ
वाराणसी शहर के होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉक्टर राकेश सिंह (बेयरमैन दी न्यूरोसिटी। दी हेल्थसिटी) व डॉक्टर अविनाश चंद्र सिंह (चेयरमैन- अग्रिम हॉस्पिटल/ शौर्य न्यूरोलोजी सेण्टर) द्वारा वे जानकारी दी गयी कि दिनांक 10 मार्च, 2024 (रविवार) को वाराणसी शहर के प्रतिष्ठित होटल रमाडा में वाराणसी न्यूरोलॉजिकल सोसाइटी” के सहयोग से एक राष्ट्रीय स्तर के संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर AIMS नई दिल्ल्ती व देश भर के जन्य उत्कृष्ट संस्थानों में न्यूरोसर्जन व न्यूरोफिजीशियन का समावेश व ज्ञान विज्ञान का आदान प्रदान होगा। इस कार्यक्रम में देश की सबसे बड़ी दो समस्याओं इंडियन अकेडमी ऑफ न्यूरोलोजी तथा न्यूरो फिजिशियन सोसायटी ऑफ इंडिया’ के बर्तमान अध्यक्ष भी भाग लेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में इंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा। वाराणसी शहर में चिकित्सा विज्ञान का इस स्तर का आयोजन पहली बार हो रहा है।
सगोष्ठी के प्रारम्भ में दी हेल्थ सिटी के ऑपरेशन थिएटर में इंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी का प्रसारण किया जाएगा जिसमें डॉक्टर राकेश सिंह ऑपरेशन की बारीकिया व जटिलताओं पर चर्चा करेंगे। इसके बाद होटल रमाडा में AIIMS नई दिल्ली व देश के अत्य विख्यात न्यूरोसर्जन व न्यूरोफिजीशियन अपना ज्ञान व अनुभव साझा करेंगे ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रविन्द्र जायसवाल जी (राज्य मंत्री, स्टाम्प व न्याय शुल्क एवम् पंजीयन विभाग) विशिष्ठ अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर एस. एन. संथवार (निदेशक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, बी.एच.पू.) को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में देशभर के 300 से ज्यादा न्यूरो विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। इसमे प्रधानमंत्री के ममदीय क्षेत्र में चिकित्सा विज्ञान के विकास में नई दिशा मिलेगी। पूरे कार्यक्रम को हिजिटल माध्यम से देश विदेश में मौजूद अन्य चिकित्सकों तक प्रेषित किया जाएगा जिससे इसका लाभ सयको मिल सके ।
