रिपोर्ट:रोहित सेठ

भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित संस्था सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज के माध्यम से डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने हेतु गांव के प्रत्येक व्यक्ति को भारत सरकार के सभी प्रमुख योजनाओं से जोड़ने के सफल मुहिम में अजगरा विधानसभा में सीएससी एकेडमी, वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन और लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन के तत्वाधान से हमारे यशवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए यह एक पहल के रूप में अग्रसर है। इस मोबीवैन के मध्यम से समय समय योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त होती रहेगी, इस बैन का शुभारंभ माननीय विधायक त्रिभुवन राम द्वारा सीएससी सेंटर से किया गया इस अवसर पर सीएससी के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर अविनाश मिश्रा सीएससी जिला प्रबंधक अरविंद कुमार मौर्य सुनील कुमार मौर्य चोलापुर के बिजली विभाग के जेई अमित शेखर लर्निंग लिंक्स फाऊंडेशन से जेब्रान एवं सीएससी केंद्र संचालक विकास सिंह , के साथ-साथ कार्यक्रम के सहयोगी रवि सिंह रघुवंशी, अनीश सिंह, मोहित, संदीप, अखिलेश शर्मा सैकड़ो की संख्या में सम्मानित नागरिक गढ़ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *