हरदोई: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याराम वर्मा की धर्मपत्नी का आज निधन हो गया। इस घटना से उनके परिजनों व शुभचिंतकों में शोक की लहर है। बताया गया कि बीते कल श्री वर्मा के आवास पर लगा उनके पदनाम का बोर्ड आचार संहिता की बात कहकर अधिकारीयों ने उखांड़ दिया था, और उसे अपने साथ लेकर चले गए थे, जब बोर्ड को ढक देने की बात कहकर पूर्व अध्यक्ष ने बोर्ड छोड़ देने का अनुरोध किया तो अधिकारियो ने उनसे दुर्व्यवहार किया, ये घटनाक्रम उनकी पत्नी देख रही थीं, इससे आहत होकर उनकी पत्नी सदमे में चली गयी। आज उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों में घटना से शोक व्याप्त है। श्री वर्मा कई महत्वपूर्ण पदों पर भाजपा सरकार में जिम्मेदारी निभा चुके हैं, वे ईमानदार नेताओं में शीर्ष पर गिने जाते हैंl

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *