दिल्ली मेरठ राजमार्ग पर चोई की पुलिया के पास हुआ हादसा दो वाहनों की आमने सामने से जोरदार टक्कर हुई । जिसमें एक डीसीएम है और दूसरी लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली । डीसीएम हरियाणा से उझानी मजदूर लेकर आ रही थी जिसका रजि0 नं एचआर38एए 6926 है। लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली व डीसीएम आमने-सामने से टकरा गई । इस हादसे में एक मजदूर सहित दो चालक घायल हो गए वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और सूचना पर पुलिस पहुंचने पर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पहुंचाया और हालत गंभीर होने से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक चालक की पहचान नहीं हो सकी।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed