रिपोर्ट — राहुल राव
नीमच । बीजेपी से त्रस्ट जनता ने कहां है कि सांसद सुधीर गुप्ता को हमने पूरे 10 वर्ष दिए हैं इन 10 वर्षों में सांसद गुप्ता ने कोई भी काम नहीं किया है वह लोगों को जानते पहचानते है अगर कोई काम पड़ता है तो उसकी भी अनदेखी करते हैं इसलिए नीमच की जनता ने मन बना लिया है इस बार सांसद गुप्ता जहां से आए थे वही पुनः उनको भेज दिया जाएगा कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि सांसद सुधीर गुप्ता गोबर की तरह हैं ना लिपने में है ना पोतने में है इनसे किस काम की उम्मीद की जाए जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है अब हम ठगने वाले नहीं हैं।

पहले ग्राम बालागुड़ा में ग्रामीणों द्वारा गु्प्ता को फिर से टिकट देने पर विरोध भी किया गया था, लोगों ने गुप्ता के खिलाफ पोस्टर लगाकर विरोध जताया था । वही इस पूरे घटनाक्रम के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया था।
