भारतीय पथ विक्रेता संघ का दक्षिणी विधानसभा में मतदाता जागरूकता अभियान ।

रोहित सेठ

वाराणसी दक्षिणी विधानसभा के आदमपुर जोन में भारतीय पथ विक्रेता संघ की मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम संस्था के आदमपुर जोन प्रभारी सुनील केसरी,सह प्रभारी शिवकुमार जायसवाल के नेतृत्व मे की गई इस मतदाता जागरूकता अभियान में महिलाओं की अच्छी भूमिका रही ।
आगामी 1जून 2024 को वाराणसी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी पथ विक्रेताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प व आह्वान किया गया।
बैठक में संस्था के अध्यक्ष बांकेलाल जी ने सभी पथ विक्रेताओं को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सभी पथ विक्रेता अपने अपने परिवार के साथ ही अपने बाजारों के सभी पथ विक्रेताओं को आगामी 1 जून को मतदान करने के लिए जागरूक करें सभी पथ विक्रेताओं ने अपने अपने विचार को बैठक के माध्यम से प्रकट किया ।
बैठक में आशीष कुमार गुप्ता, रोशन अग्रहरि,मंगल सिंह, राजाबाबू जायसवाल, सत्यनारायण प्रजापति, मोहनी जायसवाल,गुड़िया देवी, रीता देवी,चंद्रावती देवी, भोला, रूपेश जायसवाल, इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed