वाराणसी लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी अजय राय ने अस्सी घाट पर गंगा स्नान व गंगा पूजन कर काशीवासियों व प्रदेशवासियों के मंगलकामना हेतु कामना की।

रोहित सेठ

वाराणसी आज माँ गंगा सप्तमी के पावन पर्व पर प्रदेश अध्यक्ष व इंडिया गठबन्धन के वाराणसी लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी मा0 अजय राय ने अस्सी घाट पर गंगा स्नान व गंगा पूजन कर काशीवासियों व प्रदेशवासियों के मंगलकामना हेतु कामना किये।सर्वप्रथम वह गंगा स्नान किये व तत्पश्चात तीर्थ पुरोहितों द्वारा गंगा पूजन कराया गया।पूजन कार्यक्रम में गठबन्धन के दलों के स्थानीयजन , नेतागण ,कार्यकर्तागणो की उपस्थिति रही।
माँ गंगा का पूजन अस्सी घाट के तीर्थ पुरोहित पंडित बलराम मिश्र जी व अन्य आचार्य जनों द्वारा कराया गया।

प्रदेश अध्यक्ष ,प्रत्याशी इंडिया गठबन्धन अजय राय ने कहा की– आज माँ गंगा सप्तमी का पावन पर्व है यह पर्व हम काशीवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।पौराणिक कथा के अनुसार, गंगा सप्तमी के दिन गंगा माता धरती पर अवतरित हुई थीं।परब्रह्म, निर्विकार, निराकार, पापहारिणी और सत्-चित् आनंद का प्रतीक माँ गंगा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्नान कर उनका पूजन कर हमने जन लोककल्याण का कामना किया।आज यहां के निवर्तमान सांसद व निवर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माँ गंगा को अपने इवेंट का हिस्सा मानते है इवेंट करके लोगो को भ्रमित करते है पर हम काशीवासीयो के लिए माँ गंगा आस्था ,संस्कृति की केंद्र है।आज माँ गंगा में नालों का प्रवाह दिन – प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है ,माँ गंगा की अविरलता को खंडित किया जा रहा है ,प्रत्येक दिन माँ गंगा पर आघात यह सरकार कर रही है।माँ गंगा जिनके असली पुत्र मांझी समाज है आज उन मांझी भाइयों की रोजी रोटी पर प्रहार करते हुए बड़े बड़े क्रूज चलाये जा रहे है। वही टेंट सिटी बनाकर माँ गंगा के आस्था से खिलवाड़ हुआ और तो और उस पार नहर बनाकर करोड़ो रूपये डकार गयी सरकार । कुछ चुनिंदा घाटों को छोड़कर बाकी घाट जस के तस है।बड़े – बड़े नालों के प्रवाह से दिन – प्रतिदिन माँ गंगा का जल दूषित हो रहा है।हम सभी काशीवासी व इंडिया गठबन्धन के साथियों संग यह संकल्प लेते है की हम सब माँ गंगा के अविरलता ,निर्मलता व उनके रक्षा हेतु हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।माँ गंगा जी के नाम पर काशीवासियों को छलने वाले ठगने वाले को इस बार काशी की जनता जरूर जबाब देगी।माँ गंगा का आशीर्वाद उनके अपने काशी के बेटे अजय राय के साथ है इस बार परिवर्तन तय है।

उक्त कार्यक्रम में :- प्रदेश अध्यक्ष ,इंडिया गठबन्धन प्रत्याशी अजय राय ,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ,पंकज सोनकर ,संजीव सिंह ,सत्यप्रकाश सोनकर ,दुर्गाप्रसाद गुप्ता ,वीरेंद्र कपूर ,ओमप्रकाश ओझा ,मनीष मोरोलिया ,विकास दुबे ,चंचल शर्मा ,अरुण सोनी ,विकास कौण्डिल्य ,सदानंद तिवारी ,मित्तल साहनी ,अभिषेक चौरसिया ,जितेंद्र सेठ ,प्रमोद वर्मा ,गुरु यादव ,बबलू बिंद ,राजेन्द्र गुप्ता ,गोविंद शर्मा ,शुभम राय ,सतनाम सिंह ,आशीष गुप्ता ,छोटू यादव ,राजू यादव ,विजय यादव ,अजय साहनी ,करन साहनी ,रवि साहनी ,सचिन यादव ,आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *