रिपोर्ट: मोहम्मद् फ़ैज़ान

स्योहारा। इकरा फातिमा फाउंडेशन (NGO) ने चिलचिलाती धूप और पड़ रही भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाकर राहत देने के लिये कैम्प लगाकर मीठा शर्बत और ठंडे शीतल पेयजल पिलाने का कार्य किया। फवारा चौक (धामपुर रोड,स्योहारा) पर कैम्प लगाकर शर्बत वितरण का नगर में आने जाने वाले राहगीरों के लिये आयोजन किया गया।

उमर त्यागी इकरा फातिमा फाउंडेशन के संस्थापक ने बताया कि संस्था समय-समय पर क्षेत्र में सामाजिक कार्य करती रहती है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी का प्रोकोप बहुत ज्यादा चल रहा है। कैम्प में साफ-सफाई का खास ध्यान रखा गया। कार्यक्रम में उमर त्यागी मौहम्मद बिलाल कुरैशी , तल्हा कुरैशी, जुनैद अंसारी, फ़याज़ अंसारी, जीशान प्रधान, अबुज़र कुरैशी, शारिक कुरैशी, अकील अंसारी, दिलशाद, कलीम अंसारी, विशाल कुरैशी, अलीम अंसारी, शादमान, सुहैल फत्ती, सम करण, फ़ाज़िल, फ़िरोज़, शानू आदि का सराहनीय योगदान रहा।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *