आदर्श ग्राम ककरहिया के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककरहिया में समर कैम्प का समापन।

रोहित सेठ

वाराणसी। आदर्श ग्राम ककरहिया के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककरहिया में समर कैम्प का समापन विद्यालय के अध्यापक राजेश सिंह की देख रेख में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।इस कैम्प में बच्चों ने नई-नई विधाओं को आनंदपूर्वक सीखने का अवसर प्राप्त हुआ।समापन दिवस पर विभिन्न विधाओं में विजेता प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को प्रमाण पत्र,कॉपी,कलम इत्यादि से पुरस्कृत किया गया।पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी राम पूजन पटेल,विशिष्ट अतिथि सनत कुमार सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, व ए आर पी विकास जी श्रीवास्तव द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया।साथ ही माह माह मई में जन्म लेने वाले बच्चों के साथ शिक्षक मनोज कुमार का जन्मदिन भी बच्चों ने उल्लास के साथ मनाया। सभी बच्चों और सभी अभिभावको को शत प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प दिलाया गया। इस कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में विद्यालय के शिक्षक राजेश सिंह,राजेंद्र प्रसाद मनोज कुमार,अंजू सिंह,कंचन यादव, अनुदेशक अनिल शर्मा,शरद सिंह,मोनिका चौरसिया आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *